Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

कांग्रेस पर भाजपा का हमला—“बयानबाजी हताशा का परिणाम:दीप्ती रावत भारद्वाज

 

कांग्रेस पर भाजपा का हमला—“बयानबाजी हताशा का परिणाम

उत्तराखंड की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश महामंत्री दीप्ती रावत भारद्वाज ने कांग्रेस के हालिया बयान को हताशा और भ्रम की राजनीति बताया है।

 

दीप्ती रावत भारद्वाज ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता राष्ट्रहित, विकास और जनसेवा के लिए समर्पित हैं, चाहे वे पहले किसी भी दल से जुड़े रहे हों।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। कार्यकर्ता केवल औपचारिक भूमिका नहीं निभाते, बल्कि पार्टी की असली ताकत और जनविश्वास का आधार हैं। उनके समर्पण से ही भाजपा लगातार जनता का भरोसा जीत रही है।

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार और कमजोर स्थिति के चलते कांग्रेस बौखलाई हुई है और तथ्यहीन बयान दे रही है। उन्होंने दावा किया कि आज जनता विकास, सुशासन और स्थिर नेतृत्व के साथ खड़ी है।

 

दीप्ती रावत भारद्वाज ने अंत में कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है, और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है—जो कांग्रेस को सबसे ज्यादा असहज करती है।

 

 

भाजपा का दावा—कार्यकर्ताओं के दम पर मजबूत संगठन, कांग्रेस पर सवाल बरकरार।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top