मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में सड़कों का तेजी से विकास होने से आवागमन सुगम हुआ है और पर्यटन, व्यापार तथा सामरिक दृष्टि से भी राज्य को मजबूती मिली है।

इस अवसर पर गढ़वाल स्काउट के मेजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना और पारंपरिक यात्रा मार्गों को पर्यटन से जोड़ना है। 16 अप्रैल को बद्रीनाथ में एक्सपो से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विधायक विनोद कंडारी, लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।