Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देवभूमि उत्तराखण्ड में उपराष्ट्रपति का भव्य स्वागत…

देहरादून। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित मंत्रिमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। पारंपरिक आतिथ्य के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह और गरिमा का माहौल देखने को मिला।

 

उपराष्ट्रपति के इस दौरे को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के विकास, प्रशासनिक गतिविधियों और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

 

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने उपराष्ट्रपति का स्वागत कर राज्य की परंपरा और संस्कृति की झलक प्रस्तुत

की।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top