Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

नगर निगम का ऐतिहासिक निर्णय: सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ा

देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक में आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मेयर सौरभ थपलियाल ने सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित कराया। इस फैसले से नगर निगम के सफाई कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

बैठक के दौरान सभी पार्षदों ने एकमत होकर प्रस्ताव का समर्थन किया और मेयर का आभार व्यक्त किया। निर्णय पारित होते ही सभागार “मेयर ज़िंदाबाद” के नारों से गूंज उठा।

 

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना नगर निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हित में ऐसे सकारात्मक कदम उठाए जाते रहें

गे।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top