Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

चारधाम यात्रा का सकुशल संचालन है देहरादून पुलिस की प्राथमिकता

 

*दिनांक 25/04/2026* भारत केसरी

 

*चारधाम यात्रा का सकुशल संचालन है देहरादून पुलिस की प्राथमिकता*

 

*यातायात व्यवस्था की प्रभावी संचालन हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश*

 

*यात्री वाहनों तथा भारी वाहनों के संचालन का समय किया गया निर्धारित*

वर्तमान में जारी चारधाम यात्रा के दृष्टिकोण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सकुशल यातायात व्यवस्था हेतु सभी अधीनस्थ अधिकारियों को प्रभावित कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

चारधाम यात्रा-2026 के सकुशल संचालन हेतु पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा आयुक्त गढ़वाल मण्डल के अनुपालन में यात्री वाहनों तथा भारी वाहनों के संचालन का समय निम्नवत निर्धारित किया गया है:-

 

1- प्रातः समय 04:00 बजे से रात्री 10:00 बजे तक यात्री वाहन संचालित होंगे, परन्तु रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 04.00 बजे तक यात्री वाहनों का संचालन पूर्ण रुप से प्रतिबन्धित रहेगा।

 

3- रात्री 10:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे से भारी वाहनों ( ट्र्क, लॉरियों आदि) का आवागमन सम्बन्धित क्षेत्र के पुलिस थाना / चौकी / चैकपोस्ट के अन्तंगत संचालित किया जायेगा ।

 

अतः सभी वाहन चालकों से अपील / अनुरोध है कि चारधाम यात्रा -2026 के सकुशल संचालन हेतु उक्त निर्देशों का पालन कर देहरादून पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करनें का कष्ट करें ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top