Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

पौड़ी गढ़वाल के हलसी गांव में बाघ का हमला, महिला की दर्दनाक मौत, बाघ पिंजरे में कैद

जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल प्रखंड अंतर्गत हलसी गांव में रविवार देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जब एक महिला पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। ग्राम सभा जवाड़ के अंतर्गत आने वाले हलसी गांव में महिला खेतों के पास बकरी चरा रही थी, तभी अचानक झाड़ियों से निकले बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बाघ महिला को मार चुका था। ग्रामीणों ने शोर मचाकर किसी तरह बाघ को वहां से भगाया।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। प्रभागीय वन अधिकारी आकाश गंगवार ने बताया कि घटना स्थल पर रात में ही पिंजरा लगाया गया था और राहत की बात यह रही कि आधी रात को बाघ उसी पिंजरे में कैद हो गया।

वन विभाग की ओर से मृतका के परिजनों को नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल या खेतों की ओर जाते समय अकेले न जाएं, समूह में चलें। घरों के आसपास की झाड़ियाँ साफ रखें और विशेषकर रात के समय पर्याप्त रोशनी का प्रयोग करें ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top