• होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
Monday, August 31, 2026
29 °c
Dehradun
  • Login
Wave of Sas News
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • अपराध
  • पर्यटन
  • धर्म
  • यातायात
No Result
View All Result
Wave of Sas News
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

कांवड़ मेला 2026: सतपाल महाराज ने तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा–व्यवस्था पर सख्त निर्देश; श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा प्रस्ताव

Wave of Sas News by Wave of Sas News
July 3, 2026
in उत्तराखंड, धर्म
0
कांवड़ मेला 2026: सतपाल महाराज ने तैयारियों की समीक्षा, सुरक्षा–व्यवस्था पर सख्त निर्देश; श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा प्रस्ताव
Share on FacebookShare on Twitter

हरिद्वार। आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए तैयार की गई कार्ययोजना पर विभागवार मंथन करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और सही तरीके से अंतिम रूप देने के भी निर्देश दिए।

कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को सीसीआर सभागार में अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कांवड़ यात्रा के संचालन के लिए कार्ययोजना पर विभागवार चर्चा करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा देश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। लाखों श्रद्धालु आस्था और विश्वास के साथ हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा, सुविधा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार कांवड़ मेला-2026 को दिव्य, भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था को समय पर पूर्ण करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री महाराज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की निर्बाध आवाजाही के लिए तैयार कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाए। सभी व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। कांवड़ियों के स्वागत-सत्कार और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। कांवड़ मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा, विद्युत, प्रकाश व्यवस्था, विश्राम स्थलों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। श्रद्धालुओं की आस्था का सम्मान करते हुए उन्हें सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्पवर्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह उत्तराखंड की अतिथि देवो भवः की परंपरा तथा श्रद्धालुओं के प्रति सम्मान और स्वागत का प्रतीक होगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें। यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, डायवर्जन योजना तथा भीड़ नियंत्रण के लिए बनाई गई कार्ययोजना का पूर्व परीक्षण (ड्राई रन) किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते आवश्यक सुधार किए जा सकें। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कांवड़ मेले की तैयारियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर तथा पुलिस अधीक्षक (यातायात) निशा यादव ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल आनंद स्वरूप ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि कावड़ यात्रा को सुव्यवस्तित ढंग से संचालित करने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, मेयर नगर निगम किरण जैसल, विधायक बीएचईएल रानीपुर आदेश चौहान, ज्वालापुर रवि बहादुर, भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश, झबरेड़ा वीरेन्द्र, पिरान कलियर फुरकान अहमद, जिला अध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा आशु चौधरी, लव शर्मा, दायित्वधारी राज्यमंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि , राज्यमंत्री नितिन गौतम , दायित्वधारी सदस्य मनोज कुमार गौतम , नगर आयुक्त नंदन कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous Post

अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील, राजपुर, जाखन, पुरकुल और मालसी क्षेत्रों में नियमानुसार कार्रवाई जारी

Next Post

उत्तराखंड: जसपुर में अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार की बुलडोजर कार्रवाई से सरकारी भूमि मुक्त

Related Posts

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं
उत्तराखंड

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..

August 31, 2026
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट

August 31, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल

August 31, 2026
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

August 31, 2026
आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता

August 31, 2026
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

August 31, 2026
राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

राजधानी देहरादून में आरटीओ ने की नए साल पर नई शुरुआत, क्या है देखिए

0
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा

0
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर

0
अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर होने वाले संभावित उपचुनाव के पहले सीएम योगी आज करेंगे दौरा

0
सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

सीएम धामी ने दिल्ली में भाजपा प्रतियाशी के पक्ष में प्रचार, केजरीवाल सरकार पर बोला हमला

0
सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

सीएम धामी ने पालम दिल्ली में किया भव्य रोड-शो

0
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित

August 31, 2026
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज

August 31, 2026
सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य

August 31, 2026
Dehradun, IN
Monday, August 31, 2026
Patchy rain nearby
29 ° c
56%
7.9mh
29 c 24 c
Tue
26 c 21 c
Wed

About Us

Wave of Sas News is a national Hindi news portal established in 2025, dedicated to delivering accurate, reliable, and comprehensive news coverage around the clock. With a strong commitment to journalistic integrity, we provide in-depth reporting and insightful analysis across a diverse range of topics, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

Follow Us

एडीटर स्पेशल

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

एकलव्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, ऐतिहासिक एवं शैक्षणिक स्थलों का भी लिया अनुभव देहरादून 31...

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

by Wave of Sas News
August 31, 2026
0

देहरादून समेत कई जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा; सभी विभाग हाई अलर्ट पर...

उत्तराखण्ड

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं

August 31, 2026
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

August 31, 2026
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री

August 31, 2026
  • होम
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Privacy Policy
  • Disclaimer

© Copyright 2026 Wave of Sas News. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In