Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

रायपुर एवं देहरादून शहरी क्षेत्र में घर-घर पहुंचाया संस्थागत प्रसव का संदेश

*रायपुर एवं देहरादून शहरी क्षेत्र में घर-घर पहुंचाया संस्थागत प्रसव का संदेश*

गुरूवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा रायपुर क्षेत्र तथा देहरादून के शहरी क्षेत्र में संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु घर-घर जाकर भ्रमण किया गया। टीमों द्वारा संस्थागत प्रसव तथा सुरक्षित प्रसव के महत्व पर लोगों को जागरूक किया। भ्रमण के दौरान टीम द्वारा चानचक बंजारावाला, मुस्लिम कॉलोनी, बिंदाल कॉलोनी, प्रकाश नगर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। गर्भवती महिलाओं पर केन्द्रित इस भ्रमण के दौरान टीम के सदस्यों के दौरान उनके पति, सास-ससुर एवं घर के अन्य सदस्यों को भी जानकारी दी गयी कि संस्थागत प्रसव के दौरान गर्भवती महिला को सुरक्षित वातावरण मिलता है तथा नवजात शिशु का सुरक्षित स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जाता है।

 

भ्रमण के दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पंचम बिष्ट, संगीता नवानी, बबीता मिश्रा सहित क्षेत्र की ए.एन.एम., आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकत्रियां भ्रमण के दौरान शामिल रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top