गंगोत्री धाम में मां गंगा दशहरा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जंहा गंगा स्नान और स्थानीय देवी देवताओं के दर्शन कर हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य अर्जित किया है। मां गंगा में आस्था की डुबकी सुबह चार बजे से शुरू हो गई थी। आज के दिन गंगा नदी में स्नान और दान-पुण्य के कार्यों का बड़ा महत्व है। प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाता है। गंगोत्री धाम में बाड़ागद्दी हरि महाराज के साथ अन्य देवी देवताओं और बरसाली के नागराजा देवता की नव निर्मित पालकी की विधिवत पूजा अर्चना की गई। आज के दिन मां गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। स्थानीय देवी देवताओं ने सुबह आस्था की डुबकी लगाई और उनके साथ काफी संख्या में भक्त भी गंगा नदी में स्नान करते नजर आये है। वहीं भगीरथ महाराज की शीला को पालकी में बिठा कर गंगा स्नान कराने के साथ हवन पूजा किया गया जिसमें हज़ारों श्रद्धालु साक्षी बने। आपको बता दें कि गंगा दशहरा के मौके पर स्थानीय लोग भी काफी संख्या में गंगोत्री धाम पंहुचते है. यहां आकर गंगा स्नान करने के साथ गंगोत्री धाम में मां गंगा के दर्शन किये जाते है।