मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इंडो नेपाल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर एंव टूरिज्म फेस्टिवल-2025 का किया शुभारंभ

रेंजर्स ग्राउंड, देहरादून में कंचनपुर उद्योग वाणिज्य संघ द्वारा आयोजित इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला एवं पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भारत और नेपाल के स्थानीय उत्पादों पर आधारित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री ने द्वीप प्रजवलित कर ट्रेड फेयर का शुभारंभ किया। बता दें कि देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में इंडो नेपाल इंटरनेशनल ट्रेड फेयर एंव टूरिज्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया गया है. इस फेयर में बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही नेपाल के व्यापारियों ने अपने स्टाल लगाए हैं आपको बता दे कि यह ट्रेड फेयर 20 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा.

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों पुराने सांस्कृतिक व व्यापारिक संबंध रहे हैं, जो आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में और भी सुदृढ़ हुए हैं। ऐसे मेले दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हमारी सरकार भी सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास पर तेजी से कार्य कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top