Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून में हिन्दू युवा वाहिनी का रक्तदान शिविर, 40 से अधिक युवाओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

देहरादून के सहारनपुर चौक स्थित श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर परिसर में बुधवार को हिन्दू युवा वाहिनी, उत्तराखण्ड द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संस्था के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

इस दौरान 40 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में योगदान दिया। शिविर का शुभारंभ हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विकास त्यागी ने किया।

उन्होंने इस अवसर पर कहा कि “रक्तदान महादान है” और यह एक ऐसा पुनीत कार्य है जिससे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त विभिन्न अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों एवं आपातकालीन स्थितियों में उपयोग किया जाएगा।

विकास त्यागी ने इस नेक कार्य में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और मेडिकल टीम का आभार व्यक्त किया।

शिविर के सफल संचालन में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष रविश सिंह नेगी, प्रदेश प्रवक्ता रोहित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सुधांशू सेमवाल, सुमित सिंघल, संजय गर्ग, त्रिलोकी सिंह बर्गली (मार्गदर्शक), साहिब सिंह कुमांई, दीपक वर्मा, राजीव जैन, संदीप जोशी, संजय कुमार और सुनील शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top