उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में BAMS के छात्रों का हंगामा,कुलसचिव का घेराव कर किया प्रदर्शन, ये है मांग

देहरादून के उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में आज बीएएमएस के छात्रों ने कुलसचिव राम जी शरण का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि उनकी पढ़ाई और परीक्षाओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन लापरवाही बरत रहा है। छात्रों ने कहा कि परीक्षा परिणामों में लगातार देरी हो रही है, जिससे उनका शैक्षणिक सत्र पिछड़ रहा है।
घटना के दौरान छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में नारेबाजी की। वहीं काफी देर तक हंगामे के बाद कुलसचिव राम जी शरण छात्रों से मिलने पहुंचे, लेकिन छात्रों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो वे विश्वविद्यालय में व्यापक आंदोलन करेंगे। फिलहाल प्रशासन ने छात्रों को आश्वासन दिया है कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा और शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top