चारधाम यात्रा: हेलीकॉप्टर बुकिंग फ्रॉड पर STF का बड़ा एक्शन, 180 फर्जी लिंक ब्लॉक

 

चारधाम यात्रा: हेलीकॉप्टर बुकिंग फ्रॉड पर STF का बड़ा एक्शन, 180 फर्जी लिंक ब्लाक

 

**देहरादून | 11 अप्रैल 2026**

 

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर श्रद्धालुओं को ठगने वाले नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करते हुए STF ने अब तक 180 फर्जी सोशल मीडिया लिंक को ब्लॉक कराया है।

Oplus_16908288

STF के अनुसार, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चल रहे इन फर्जी पेजों के जरिए यात्रियों को हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने का झांसा दिया जा रहा था। इसके अलावा 52 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को भी बंद कराने के लिए दूरसंचार विभाग को अनुरोध भेजा गया है।

 

जांच में यह भी सामने आया कि हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर 10 संदिग्ध वेबसाइट्स संचालित हो रही थीं, जिन्हें चिन्हित कर निष्क्रिय करा दिया गया है।

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसएसपी STF अजय सिंह के नेतृत्व में गठित “सोशल मीडिया मॉनिटरिंग एवं एक्शन टीम” लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर नजर बनाए हुए है।

 

STF ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट **[www.heliyatra.irctc.co.in](http://www.heliyatra.irctc.co.in)** से ही करें। साथ ही, WhatsApp के माध्यम से रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक नंबर **+91-8394833833** जारी किया गया है।

 

पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि किसी भी अनजान लिंक या सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए टिकट बुकिंग करने से बचें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर **1930** पर संपर्क करें।

 

STF ने कहा है कि साइबर अपराध के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top