उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। सतपाल महाराज के स्वास्थ्य के बारे जानकारी लेने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे।
सीएम ने महाराज के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट लिया। डॉक्टरों से उनकी स्थिति के बारे में अपडेट भी लिया। गौरतलब है कि स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि वह यहां जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किए गए हैं। उनकी स्थिति सामान्य है। महाराज पहाड़ में दौरे पर गए हुए थे, जहां उनके स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। फिलहाल महाराज की तबीयत सामान्य बताई जा रही है। इस बीच सीएम धामी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि एम्स, ऋषिकेश पहुंचकर माननीय कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कुशलक्षेम जाना। इस दौरान चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। माता रानी से सतपाल महाराज जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।सतपाल महाराज उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनका राजनीतिक और धार्मिक-दोनों क्षेत्रों में बड़ा नाम है। सतपाल महाराज को आध्यात्मिक गुरु के रूप में भी जाना जाता है। वे मनव उत्थान सेवा समिति से जुड़े हैं और देश-विदेश में आध्यात्मिक प्रवचन देते रहे हैं।
सतपाल महाराज उत्तराखंड के एक प्रमुख राजनेता और धार्मिक गुरू हैं। वे लंबे समय से राजनीति और आध्यात्मिक क्षेत्र-दोनों में सक्रिय रहे हैं। वर्तमान में महाराज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री (पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व जैसे विभाग संभाल रह रहे हैं। वे उत्तराखंड की राजनीति में एक वरिष्ठ और प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। 1996 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ा और सांसद बने। वे लगातार दो बार लोकसभा सांसद रहे। 2014 में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2017 में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव जीते। और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री बने। 2022 में फिर चुनाव जीते और कैबिनेट मंत्री बनाए गए। उनके पास पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पर्यटन, संस्कृति और धर्मस्व विभाग हैं।