उत्तराखंड को मिलेंगी 140 इलेक्ट्रिक बसें, पहाड़ों पर दौड़ेंगी 50 नई मिनी बसें; परिवहन मंत्री ने दिए बड़े निर्देश

देहरादून। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड परिवहन निगम को घाटे से उबारने और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को रामनगर और टनकपुर के निर्माणाधीन बस स्टेशनों का शेष कार्य शीघ्र पूरा करने, पहाड़ी मार्गों पर 50 नई मिनी बसें संचालित करने और इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से जल्द ही 140 इलेक्ट्रिक बसें मिलने वाली हैं, जिससे प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

परिवहन मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में सोमवार को विभागीय समीक्षा के दौरान परिवहन मंत्री ने रामनगर और टनकपुर बस स्टेशनों के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम और परिवहन विभाग के बेहतर समन्वय का सकारात्मक परिणाम राजस्व में वृद्धि के रूप में सामने आया है।

चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम ने लगभग आठ करोड़ रुपये की आय अर्जित की है। वहीं, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे मार्ग पर किराया कम किए जाने से यात्रियों की पहली पसंद उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें बनी हैं।

केंद्र से मिलेंगे 140 बसें, व्यवस्था होगी मजबूत

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य निगम को घाटे से बाहर निकालकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इसके लिए जल्द ही 50 नई मिनी बसों का संचालन पर्वतीय और छोटे मार्गों पर शुरू किया जाएगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन और अधिक सुगम होगा।

परिवहन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया

मंत्री ने अधिकारियों को इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के अनुरूप चार्जिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाने, टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सरल बनाने तथा कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही परिवहन विभाग के कार्यालयों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया।

बैठक में प्रत्येक जिले में सिटी बस सेवा शुरू करने की कार्ययोजना, बसों की मरम्मत, पुराने वाहनों को हटाने, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की सुविधाओं, आनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निस्तारण तथा तकनीकी उन्नयन की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में परिवहन निगम प्राधिकरण के सदस्य संजय अरोड़ा, प्रबंध निदेशक रीना जोशी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Post

  • Trending
  • Comments
  • Latest
आज से बोर्ड परीक्षा शुरू,शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी परीक्षार्थियों को दी शुभकामनाएं..
प्रशिक्षित महिलाओं को बांटी सिलाई और जड़ी बूटी उत्पादन किट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन तक उत्तराखंड में ,सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव पंचूर में शादी समारोह में होंगे शामिल
वाॅलंटियर डाटा बेस तैयार करेगा उत्तराखंड, 30 हजार तक पहुंचा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा
आर जी हॉस्पिटल्स द्वारा आयोजित देहरादून के सबसे बड़े मैराथन ने हासिल की अपार सफलता
टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को करारा झटका लगा, आकाशदीप इंजरी के चलते सिडनी टेस्ट मैच से हुए बाहर
राष्ट्रपति से भेंट कर अभिभूत हुए जनजातीय छात्र-छात्राएं
उत्तराखंड में फिर बिगड़ा मौसम, 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित : मुख्यमंत्री
शिव नाडर फाउंडेशन–ऑक्सफोर्ड सईद इंडियाज़ बेस्ट टीचर्स अवॉर्ड्स 2026 के राष्ट्रीय फाइनल के लिए 79 स्कूल शिक्षक चयनित
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज
सरकारी स्कूलों का संकट- 5 हजार विद्यालय बंदी की कगार पर, सरकार जवाब दे- यशपाल आर्य
Dehradun, IN
Monday, August 31, 2026
Patchy rain nearby
29 ° c
55%
8.3mh
28 c 24 c
Tue
26 c 21 c
Wed

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.