Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

*दिनांक – 29/05/2026*

*”ऑपरेशन प्रहार”*

*कोतवाली प्रेमनगर*

*एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियो पर नकेल कसती दून पुलिस*

*जानलेवा हमले के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

दिनांक – 23/05/2026 को कोतवाली प्रेमनगर पर वादी श्रीकुमार निशांत निवासी मुजफ्फरनगर द्वारा सूचना दी गई कि प्रियांशु राणा व उसके अन्य साथियों द्वारा वादी के भाई के कमरे पर जाकर उसके साथ गाली गलौच करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से सिर पर वार किया गया, जिसमे उसे गंभीर चोटें आई। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पर धारा – 109(1) /115 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली प्रेम नगर पर टीम गठित कर पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा दिनाँक 28-05-26 मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त प्रियांशु राणा को बीएफआईटी सुद्धोवाला के पीछे से गिरफ्तार किया गया।

 

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

 

प्रियांशु राणा पुत्र विक्रम सिंह राणा निवासी ग्राम दूधली खेड़ा निकट दुर्गा मंदिर, थाना गढी पुख्ता, जिला शामली, उ०प्र०

 

*पुलिस टीम:*

 

1- उ०नि० विजय प्रताप राही

2- हे०कां० संजय भंडारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top