Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

उत्तराखंड बजट में मातृशक्ति के सशक्तिकरण को प्राथमिकता: दीप्ति रावत भारद्वाज

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें नंदा गौरा योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म और उनकी शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट योजना के तहत नवजात शिशुओं और माताओं को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

 

इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जबकि आंचल अमृत योजना के जरिए बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

उत्तराखंड बजट में मातृशक्ति के सशक्तिकरण को प्राथमिकता: दीप्ति रावत भारद्वाज

 

उत्तराखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र को लेकर दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रस्तुत बजट प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ मातृशक्ति के सशक्तिकरण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।

 

Oplus_16908288

प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित कर महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में भी आगे बढ़ा रही है। सरकार की नीतियों का उद्देश्य मातृशक्ति को सम्मान, सुरक्षा और अवसर प्रदान करना है, ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर प्रदेश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट उत्तराखंड के विकास को नई दिशा देने के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण को और मजबूत करेगा तथा प्रदेश की मातृशक्ति को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top