Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों की समीक्षा

देहरादून | 28 मार्च 2026

मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण एवं दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के संभावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने शनिवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के संभावित भ्रमण मार्ग का तुरंत निरीक्षण किया जाए। साथ ही मार्ग पर सौंदर्यीकरण, डिवाइडर मरम्मत और सड़कों के सुधार कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।

वहीं उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को निर्देशित किया गया कि संभावित रूट पर सड़क किनारे पड़ी केबलों को तत्काल हटाकर आवागमन को सुगम और सुरक्षित बनाया जाए।

कार्यक्रम स्थल को लेकर भी जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, मोबाइल शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा। देहरादून नगर निगम को कार्यक्रम स्थल और रूट पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए संभावित मार्ग पर चल रहे सभी निर्माण कार्यों की पूर्व अनुमति तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और सौंपे गए दायित्वों को गंभीरता से निभाने के निर्देश देते हुए कहा कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह समेत कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top