Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

अब घर बैठे होगा लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन, धामी सरकार की डिजिटल पहल से पेंशनरों को बड़ी राहत

 *अब घर बैठे होगा लाइफ सर्टिफिकेट सत्यापन, धामी सरकार की डिजिटल पहल से पेंशनरों को बड़ी राहत* *

 

*देहरादून:**

उत्तराखंड में पेंशनरों के लिए अब जीवन प्रमाण पत्र बनवाना और सत्यापन कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू हुई डिजिटल व्यवस्था से बुजुर्ग पेंशनरों को लंबी कतारों और सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत मिल रही है। देहरादून में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने अधिक से अधिक पेंशनरों का डिजिटल माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत “जीवन प्रमाण” ऐप और “आधार फेस आरडी” तकनीक के जरिए पेंशनर अब घर बैठे ऑनलाइन डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। प्रदेश में करीब डेढ़ लाख पेंशनर हैं, जिनमें 22 हजार से ज्यादा पेंशनर देहरादून में रहते हैं। इन्हें सुविधा देने के लिए कचहरी स्थित मुख्य कोषाधिकारी कार्यालय में पेंशनर फैसिलिटेशन हॉल बनाया गया है, जहां बुजुर्गों को डिजिटल प्रक्रिया की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। प्रशासन के मुताबिक पेंशनर “जीवन प्रमाण” ऐप पर ऑपरेटर आईडी बनाकर घर से ही सत्यापन कर सकते हैं। इसके लिए आधार अपडेट होना और मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी है। इसके अलावा आईएफएमएस ऐप के जरिए पेंशनर अपनी पेंशन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं और पेंशन स्टेटमेंट भी डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी नीतू भंडारी ने बताया कि पेंशनरों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि ओटीपी और निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। डिजिटल सुविधा का लाभ उठा चुके पेंशनर श्रीकांत उपाध्याय ने इसे वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी और समय बचाने वाली व्यवस्था बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top