Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

फरार आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार, बैरागीवाला हत्याकांड में दून पुलिस की बड़ी सफलता

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने बैरागीवाला हत्याकांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी यूनुस को हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 की शाम को कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के करीब 30-40 लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई।

जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था और घटना से कुछ दिन पहले भी खेत में पानी छोड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मु.अ.सं. 134/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103, 109, 191(2) एवं 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित नौ अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की भी मदद ली जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी यूनुस पुत्र स्वर्गीय महबूब, निवासी बैरागीवाला, हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक कुल 10 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वहीं, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

  • यूनुस पुत्र स्वर्गीय महबूब, निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी

  • उपनिरीक्षक अशोक कुमार
  • हेड कांस्टेबल त्रेपन सिंह
  • कांस्टेबल बृजपाल सिंह
  • कांस्टेबल कुलदीप
  • कांस्टेबल जितेंद्र कुमार (एसओजी देहात)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top