Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

एमडीडीए कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन, 40 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में सोमवार को कैलाशी देवी वेलफेयर सोसायटी एवं मान्या चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित इस पहल में प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया।

शिविर के दौरान करीब 40 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। आयोजकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिल सकती है। इस प्रकार यह शिविर अनेक मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा।

 

रक्तदान करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसे मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए।

 

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। समय पर रक्त उपलब्ध होने से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने कहा कि एमडीडीए विकास कार्यों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

 

वहीं एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुण्य कार्य है, जिसके माध्यम से किसी अजनबी का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं, चिकित्सकीय टीम और आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को सामाजिक जागरूकता के लिए महत्वपूर्ण बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top