Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

पेंशन अपडेट के नाम पर 10 लाख की ठगी, STF ने पश्चिम बंगाल से आरोपी दबोचा

 

पेंशन अपडेट के नाम पर 10 लाख की ठगी, STF ने पश्चिम बंगाल से आरोपी दबोचा

रिटायर्ड बैंक कर्मी को बनाया निशाना, SBI अधिकारी बनकर की साइबर

**📍 देहरादून | न्यूज पोर्टल रिपोर्ट**

 

उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंशन अपडेट कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर रिटायर्ड बैंक कर्मी से 10 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।

 

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून निवासी एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी को कॉल कर खुद को भारतीय स्टेट बैंक का अधिकारी बताया गया। इसके बाद पेंशन अपडेट के बहाने पीड़ित से HRMS डिटेल और YONO ऐप की जानकारी ली गई।

साइबर अपराधियों ने पीड़ित के खाते से दो बार में कुल 10 लाख रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। जांच में सामने आया कि इस रकम में से 5 लाख रुपये आरोपी जीतेन प्रजापति के खाते में ट्रांसफर हुए थे।

 

एसटीएफ टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जीतेन प्रजापति (31 वर्ष) को बारानगर, उत्तरी 24 परगना (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया। उसे विधिक कार्रवाई के बाद उत्तराखण्ड लाया जा रहा है। इस मामले में पहले भी एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।

**👮‍♂️ पुलिस टीम:**

निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला, एएसआई सुरेश कुमार, एएसआई सुमेर सिंह एवं तकनीकी टीम (साइबर/एसटीएफ)

 

 

**⚠️ एसटीएफ की अपील:**

• अनजान नंबरों से आने वाली कॉल/वीडियो कॉल से सतर्क रहें

• बैंक या किसी भी संस्था से जुड़ी निजी जानकारी साझा न करें

• फर्जी निवेश और लुभावने ऑफर से बचें

• गूगल से कस्टमर केयर नंबर खोजकर सीधे कॉल न करें

📞 **साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करे..

साइबर अपराधी अब नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में जागरू

कता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top