Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

उत्तराखंड में बदला मौसम, 11 अप्रैल तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। प्रदेश में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने 11 अप्रैल तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। आने वाले 24 घंटों में जहां पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं 7 और 8 अप्रैल से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदान से लेकर पहाड़ तक देखने को मिलेगा।Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों ...


मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्र सिंह तोमर के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में बारिश के साथ-साथ 3300 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 8 और 9 अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।

इस दौरान कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा। मौसम में इस बदलाव से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 11 अप्रैल तक बना रहेगा, जिसके बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने की संभावना है।


डॉ. चंद्र सिंह तोमर, मौसम वैज्ञानिक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top