Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ेथी में विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ेथी में विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद

 

चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी।

पुष्कर सिंह धामी ने अपने चिन्यालीसौड़ आगमन के दौरान बड़ेथी भाजपा बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह समारोह में शिरकत कर नवदंपत्ति को आशीर्वाद प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री के आगमन से विवाह समारोह में विशेष उत्साह का वातावरण रहा। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

 

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत, वार्ड नं० 7 बड़ेथी के सभासद मनवीर, मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, पूर्व प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री की उपस्थिति को परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने सम्मान और सौभाग्य का विषय बताया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top