Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून में 3 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट (1/8 जीआर) का 202वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न

देहरादून।

 

3 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट (1/8 जीआर) के पूर्व सैनिक संगठन द्वारा रेजिमेंट का 202वां स्थापना दिवस समारोह माधवम पार्टी हाउस, बड़ोवाला, देहरादून में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ संगठन के वरिष्ठ सलाहकार कर्नल पी.बी. थापा (सेवानिवृत्त), अध्यक्ष राजेश गुरूंग एवं सचिव कैप्टन देवेंद्र गुरूंग द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अध्यक्ष राजेश गुरूंग ने सभी पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

 

उन्होंने बताया कि तृतीय बटालियन का गठन 19 फरवरी 1824 को कैप्टन पैट्रिक डजन के नेतृत्व में सिलहट (वर्तमान बांग्लादेश) में 16 सिलहट लोकल बटालियन के रूप में हुआ था। वर्ष 1907 में इसका नाम प्रथम बटालियन 8वीं गोरखा राइफल्स (1/8 जीआर) रखा गया। वर्ष 1981 में यह 8वीं गोरखा राइफल्स से अलग होकर मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट का हिस्सा बनी और वरिष्ठता के आधार पर इसे वर्तमान नाम 3 मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट प्राप्त हुआ।

 

सचिव कैप्टन देवेंद्र गुरूंग ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित करना, पूर्व सैनिकों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान, स्वास्थ्य परामर्श, तथा युवाओं को सेना में भर्ती संबंधी जानकारी प्रदान करना है।

 

उन्होंने गर्व के साथ उल्लेख किया कि पदम बहादुर मल्ल, जिन्होंने जकार्ता एशियाड में मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता और अर्जुन अवॉर्ड व उत्तराखंड सरकार के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित हुए, इसी बटालियन से जुड़े रहे हैं। साथ ही धन सिंह थापा जैसे परमवीर चक्र विजेता भी इस बटालियन की शान रहे हैं।

 

समारोह में पूर्व सैनिकों ने अपने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और रेजिमेंट की एकता, अनुशासन एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज एवं आपसी संवाद के साथ हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top