Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

हल्द्वानी के स्कूल में छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से मचा हड़कंप, भूत-प्रेत की अफवाह से बढ़ी दहशत

हल्द्वानी। बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में सोमवार को यूनिट टेस्ट के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कक्षा 10 और 11 की एक-दो छात्राओं को अचानक चक्कर आने लगे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान एक छात्रा के अचानक चीखने-चिल्लाने से आसपास मौजूद अन्य छात्राएं भी घबरा गईं।

एक छात्रा को चीखते देख कुछ ही देर में 4-5 अन्य छात्राओं में भी डर और घबराहट फैल गई। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि कई छात्राएं रोते हुए स्कूल से बाहर निकलकर अपने घरों की ओर जाने लगीं। घटना की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही छात्राओं पर कथित तौर पर ‘भूत-प्रेत की बाधा’ होने की अफवाह उड़ गई, जिससे अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भी हड़कंप मच गया।

मामले की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रशासन ने तत्काल स्थिति को संभाला। स्कूल की प्रवक्ता नीलम ने स्पष्ट किया कि छात्राओं के साथ ऐसा किसी भूत-प्रेत या ऊपरी हवा के कारण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि एक छात्रा की तबीयत बिगड़ने के बाद अन्य छात्राओं में अचानक घबराहट और डर का माहौल बन गया, जिसके चलते कई छात्राएं प्रभावित हुईं।

स्थिति को देखते हुए स्कूल प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यूनिट टेस्ट बीच में रोककर छात्राओं की छुट्टी कर दी और उन्हें सुरक्षित घर भेज दिया। स्कूल प्रशासन के अनुसार, फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top