Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून: प्रेमनगर में मोबाइल चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 05 अगस्त 2026 को प्रेमनगर स्थित सब्जी मंडी निवासी सुमित कुमार ने कोतवाली प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु०अ०सं० 164/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश शुरू की।

वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने झाझरा पुलिस चौकी के सामने से घटना में शामिल आरोपी विमल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से चोरी किया गया एसुस (ASUS) कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

गिरफ्तार आरोपी

  • विमल पुत्र राजेंद्र
  • मूल निवासी: बहादुरपुर डेरा, थाना लक्सर, जनपद हरिद्वार
  • वर्तमान पता: टी-स्टेट आर्केडिया, अंबीवाला, देहरादून
  • उम्र: 29 वर्ष

बरामदगी

  • एक एसुस (ASUS) कंपनी का मोबाइल फोन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक मनवर सिंह नेगी
  • कांस्टेबल मोहन राम
  • होमगार्ड राजेश राणा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी है। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top