Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 पर BIS का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून, 17 मार्च 2026:
उपभोक्ता मामले विभाग, भारत सरकार के अधीन भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) देहरादून शाखा द्वारा विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2026 के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं में गुणवत्ता, सुरक्षा एवं मानकीकरण के माध्यम से उपभोक्ता संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में आनंद स्वरूप, सचिव, उपभोक्ता मामले विभाग उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में ब्रिगेडियर के. जी. बहल, पंकज गुप्ता (अध्यक्ष, IAU), डॉ. एस. फारूक तथा हरेंद्र गर्ग शामिल रहे।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में जागरूक और सशक्त उपभोक्ता की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए संस्थाओं, उद्योगों और उपभोक्ताओं की संयुक्त भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। वहीं विशिष्ट अतिथियों ने भी गुणवत्ता सुनिश्चित करने में BIS की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर सौरभ तिवारी, प्रमुख एवं निदेशक, BIS देहरादून ने उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों को BIS Care App के उपयोग के बारे में बताते हुए उत्पादों की प्रमाणिकता जांचने और शिकायत दर्ज करने के लिए ऐप अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत “मानक मंथन” तकनीकी सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें IS 16984:2024 (सामान्य उपभोक्ता उत्पादों की पैकेजिंग हेतु लेपित मुड़ने वाला बॉक्स बोर्ड) विषय पर चर्चा हुई। इस सत्र में सचिन मेनन, वैज्ञानिक-डी, रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग, ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर मानकों और सुरक्षित पैकेजिंग के महत्व पर विस्तृत व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, सरकारी अधिकारियों और उपभोक्ताओं सहित 120 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी वक्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए मानकों के अनुपालन, गुणवत्ता आश्वासन और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top