Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

एसएसपी दून की सख्त चेतावनी: लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून, 25 फरवरी 2026।

देहरादून में कानून व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सख्त रुख अपनाया है। देर रात आयोजित बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में चल रहे अभियानों की समीक्षा करते हुए एसएसपी ने कहा कि अब केवल थाना प्रभारी ही नहीं, बल्कि क्षेत्राधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों की कानून व्यवस्था के लिए समान रूप से जिम्मेदार होंगे।

 

सत्यापन अभियान में ढिलाई नहीं

 

“ऑपरेशन क्रैकडाउन” के तहत बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए। सभी संस्थानों, औद्योगिक क्षेत्रों और किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है। अभियान में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जाएगी।

 

पीक आवर्स में बढ़ेगी पुलिस की मौजूदगी

 

भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मुख्य मार्गों और चौराहों पर पीक आवर्स के दौरान पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को स्वयं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चेकिंग और निगरानी करने को कहा गया है।

 

गैंगस्टर एक्ट में प्रभावी कार्रवाई

 

संगठित अपराधों में लिप्त अभ्यस्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर प्रभावी धरपकड़ अभियान चलाने को कहा गया है।

 

रमजान और होली पर विशेष सतर्कता

 

वर्तमान रमजान माह और आगामी होली पर्व को देखते हुए संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

 

अंत में एसएसपी ने दो टूक कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top