Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

संपत्ति विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस ने 14 को पकड़ा

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में 16 अप्रैल 2026 को दो पक्षों के बीच संपत्ति विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। भूमि के मालिकाना हक को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आकर मारपीट पर उतारू हो गए।

 

सूचना मिलते ही थाना प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा काफी समझाने के बावजूद दोनों पक्ष शांत नहीं हुए और एक-दूसरे पर हमला करने को तैयार रहे। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल 14 लोगों को हिरासत में लिया।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। साथ ही पुलिस ने स्वयं वादी बनकर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 75/26, धारा 115(2), 191(2), 351(2), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

 

पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना जारी है और मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है। विवादित भूमि के संबंध में धारा 164 बीएनएस के तहत अलग से रिपोर्ट भी प्रेषित की जा रही

है।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top