Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

ऋषिकेश-नाला निर्माण कार्य का शुभारंभ, गंगा नगर में मिलेगी जल-भराव से राहत

ऋषिकेश, 25 मार्च

नगर में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और आगामी मानसून के दौरान जल-निकासी की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज महापौर शंभू पासवान द्वारा वार्ड संख्या 20, गंगा नगर में नाला निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

Oplus_16908288

करीब 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस नाले का मुख्य उद्देश्य बरसात के मौसम में क्षेत्र में होने वाले जल-भराव की समस्या का स्थायी समाधान करना है। लंबे समय से गंगा नगर के निवासी जल-निकासी की समस्या से जूझ रहे थे, खासकर भारी बारिश के दौरान गलियों में पानी भर जाने से लोगों का आवागमन प्रभावित होता था।

 

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए इस परियोजना को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि मानसून से पहले ही लोगों को इसका लाभ मिल सके।

बुधवार वार्ड नंबर 20 में लेन नं 9 हनुमंतपुरम में बरसात के पानी की निकासी के लिए 20 लाख रुपए की लागत से अंडरग्राउंड नाले का कार्य शुरू करवाया गया ।जिसका उद्घाटन शहर के मेयर शंभू पासवान ने किया । गंगानगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल का गंगानगर की तमाम जनता ने इस ऐतिहासिक काम के लिए उनका आभार व धन्यवाद किया ।मौके पर हनुमंत पुरम विकास मंच के अध्यक्ष के के सचदेवा व महामंत्री अतुल गुप्ता , मुख्य कोषाध्यक्ष चंद्रभान असूजा, सामाजिककार्यकर्ता एकांत गोयल , प्रवीन रावत , राजेंद्र त्यागी ,विवेक बाला, अतुल पूंज, आशीष शर्मा , पंकज शर्मा, अनिल ,राजेश ,जोशी अंकल , बीना, अमित जैन , रुचि जैन, स्थानीय पार्षद और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top