Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

शक्तिनहर में डूबे युवक का SDRF ने बरामद किया शव, रात से चल रही थी तलाश

विकासनगर, देहरादून। विकासनगर क्षेत्र में शक्तिनहर में डूबे युवक का शव सोमवार को SDRF की टीम ने गहन सर्चिंग अभियान के दौरान बरामद कर लिया। युवक रात के समय पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:11 बजे पुलिस चौकी बाजार विकासनगर से SDRF डाकपत्थर पोस्ट को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रात में पुल नंबर-1 से शक्तिनहर में कूद गया है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम ने शक्तिनहर में व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। काफी तलाश के बाद टीम को ढकरानी इंटेक के पास एक युवक का शव बरामद हुआ। शव की पहचान मुबारिक पुत्र इकराम (30 वर्ष), निवासी बड़ा रामपुर, देहरादून के रूप में हुई।

SDRF टीम ने शव को बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Category Not Found!

ADS Image

Scroll to Top