Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

देहरादून में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, एसटीएफ ने युवक को किया गिरफ्तार

 

देहरादून में आतंकी साजिश का पर्दाफाश, एसटीएफ ने युवक को किया गिरफ्तार

सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में था आरोपी, संवेदनशील लोकेशन भेजने और हमले की थी तैयारी

**देहरादून:**

उत्तराखंड एसटीएफ ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र से आतंकी गतिविधियों में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विक्रांत कश्यप (29 वर्ष) निवासी झाझरा, प्रेमनगर के रूप में हुई है।

एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी के तार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन “अल बर्क ब्रिगेड” से जुड़े आतंकी शहजाद भट्टी और उसके साथी राणा से जुड़े हुए थे। आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए उनके संपर्क में था और लगातार निर्देश प्राप्त कर रहा था।

 

जांच में सामने आया है कि आरोपी देहरादून के महत्वपूर्ण सरकारी और सैन्य संस्थानों की लोकेशन और वीडियो फुटेज पाकिस्तान भेज रहा था। इसके अलावा उसे शहर के अलग-अलग स्थानों पर “तहरीक-ए-तालिबान-हिन्दुस्तान (TTH)” लिखकर दहशत फैलाने का टास्क भी दिया गया था, जिसे उसने अंजाम दिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि उसे देहरादून के प्रमुख संस्थानों को बम से उड़ाने और दिल्ली में कुछ संगठनों के लोगों पर हमले की योजना के निर्देश मिले थे। इसके बदले उसे नेपाल के रास्ते दुबई भेजकर बसाने और अच्छी रकम देने का लालच दिया गया था।

 

एसटीएफ ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल, 7 जिंदा कारतूस, एक स्प्रे पेंट कैन और मोबाइल फोन बरामद किया है। मोबाइल से कई अहम जानकारियां भी मिली हैं, जिनकी जांच विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर की जा रही है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को गुमराह कर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की साजिश लगातार सामने आ रही है। ऐसे मामलों पर एसटीएफ की कड़ी नजर है।

 

फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top