Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

दून बुक फेस्टिवल: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छात्रों को किया प्रेरित, पांचवें दिन दिखा उत्साह 

 

दून बुक फेस्टिवल: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने छात्रों को किया प्रेरित, पांचवें दिन दिखा उत्साह

देहरादून:

दून बुक फेस्टिवल 2026 का पांचवां दिन साहित्यिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बेहद उत्साहपूर्ण रहा। 8 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में छात्रों, शिक्षकों और साहित्य प्रेमियों ने भाग लिया।

 

दून लिट फेस्ट के विशेष सत्र में भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला मुख्य आकर्षण रहे। उन्होंने छात्रों के साथ अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा करते हुए वीडियो के माध्यम से अंतरिक्ष से जुड़ी कई रोचक जानकारियां दीं। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक सवाल पूछे, जिनका उन्होंने सरल और प्रेरणादायक ढंग से उत्तर दिया।

 

इसके बाद ‘लीडरशिप इन यूनीफॉर्म: स्टोरीज ऑफ करेज, रिस्ट्रेंट एंड रिजोल्व’ विषय पर सतीश दुआ और वरिष्ठ पत्रकार नीरज राजपूत के साथ संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान सैन्य नेतृत्व, साहस, अनुशासन और वर्तमान सुरक्षा चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बाल मंडप में भी दिनभर रचनात्मक गतिविधियों की धूम रही, जिसमें 1500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। डांस एंड बॉडी मूवमेंट, ड्रॉ अ मैस्कॉट और पपेट मेकिंग जैसी कार्यशालाओं ने बच्चों की कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता को नई दिशा दी।

इस मौके पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को साहित्य, इतिहास और विज्ञान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

पांचवें दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या के तहत ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ बैंड की प्रस्तुति के साथ हुआ। लोक, शास्त्रीय और फ्यूजन संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा..

दून बुक फेस्टिवल में 9 अप्रैल को भी कई रोचक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साहित्यिक सत्रों में चंद्रचूर घोष और अनुज धर नेताजी सुभाष चंद्र बोस से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे, वहीं सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका प्रियंका मेहर की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top