विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत देहरादून के गढ़ी कैंट-स्थित हिमालयन सांस्कृतिक सेंटर, नींबूवाला, में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहाँ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान, ने शिरकत की। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्याओं को सुनने के साथ ही उन्हें नवीनतम कृषि तकनीक से जुड़े अहम सुझाव भी दिए। किसानों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि मंत्री, शिवराज सिंह चौहान, ने कहा कि किसानों की आर्थिकी मज़बूत करने व उन्हें कृषि व पशुपालन की नवीनतम तकनीकों से अवगत कराने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान शुरू किया गया है। 29 मई से 12 जून तक आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में डेढ़ करोड़ किसानों से सीधा संवाद किया जायेगा।