Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले ही भाजपा में कांग्रेस की नेत्रियां हुई शामिल।

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपना कुनबा बढ़ाने में लगे हैं. इसी कड़ी में दोनों दल सदस्यता कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं. आज देहरादून में भी भाजपा का बड़ा सदस्यता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और कई बड़े चेहरों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

Oplus_16908288

 

 

 

भाजपा की सदस्यता लेने वालो में लक्ष्मी राणा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, कांग्रेस, मीना शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस, पूर्व चेयरमैन रुद्रपुर नगर पालिका 2022 विधायक्ष प्रत्याशी, दर्शन लाल आर्य, पूर्व विधायक प्रत्याशी, घनसाली शामिल हैं. इन सभी लोगों ने भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में सदस्यता ग्रहण की. भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाया. उसके बाद फूल मालाओं से उनका स्वागत किया गया.

 

 

उत्तराखंड बीजेपी सदस्यता अभियान के लिये बीजेपी मुख्यालय में विशेष तैयारियां की गई हैं. सुबह से ही उत्तराखंड बीजेपी मुख्यालय में चहल पहल देखी जा रही हैं. पार्टी ने नेता और कार्यकर्ता बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर एक्टिव नजर आ रहे हैं. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं.

 

 

 

बीजेपी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी संख्या में सदस्यता अभियान चलाया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से लोगों को जोड़ा जाएगा. उन्होंने कहा सदस्यता अभियान के जरिये बीजेपी सरकार और संगठन के कामों को भी जनता के बीच पहुंचाया जाएगा.

 

 

महेंद्र भट्ट ने कहा आज प्रदेश में सीएम धामी और देश में पीएम मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जुड़ रहे हैं. महेंद्र भट्ट ने कहा जनप्रतिनिधियों पर जनता का भी जन दबाव रहता है. उन्होंने कहा कांग्रेस गुमराह करने का काम करती है. जिसका खामियाजा उसके भुगतना पड़ता है. महेंद्र भट्ट ने कहा जल्द ही कांग्रेस का एक बड़ा कुनबा बीजेपी में शामिल होने जा रहा है. उनके पास इसकी लंबी लिस्ट है.

 

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तैयारी है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को फिर से मुंह की खानी पड़ेगी. उन्होंने कहा 2027 विधानसभा चुनाव में फिर से बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाएगी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADS Image

Scroll to Top