Tranding

Date & Time
, |

ADS 500/50

Category: Breaking News

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में हुई बैठक, ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर परियोजनाओं पर हुई चर्चा

मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में यूआईआईडीबी की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित 25 परियोजनाओं की समीक्षा की गई। इन परियोजनाओं में रिवर राफ्टिंग, घाट सौंदर्यीकरण, सड़क चौड़ीकरण, सीवरेज, कांवड़ यात्रा प्रबंधन सहित कई कार्य शामिल हैं। मुख्य सचिव ने इनकी प्रगति तेज करने और पारदर्शिता से कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने राफ्टिंग प्रोजेक्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित करने और देहरादून के माजरी ग्रांट से हरिद्वार के हरिपुर कलां को जोड़ने वाले रूट का अध्ययन करने को कहा साथ ही उन्होने ऋषिकेश को जाम मुक्त और सुगम मोबिलिटी युक्त शहर बनाने पर ज़ोर भी दिया है।

Read More »

रुद्रपुर में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने किसानों से किया संवाद

रुद्रपुर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज ऊधमसिंह नगर के विकासखंड रुद्रपुर की ग्राम पंचायत शांतिपुरी में आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। मंत्री जोशी ने कहा कि यह अभियान तभी सफल होगा जब किसान इसमें सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने किसानों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के नेतृत्व में पूरे देश में कृषि योजनाओं की जानकारी किसानों तक सीधे पहुंचाई जा रही है। 6 हजार से अधिक कृषि वैज्ञानिक गांवों में जाकर किसानों को उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, कृषि यंत्रों, उर्वरकों और नवीन तकनीकों की जानकारी दे रहे हैं। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि सनई की हरी खाद से खेतों में नाइट्रोजन की बचत होती है और नील हरित शैवाल जैसे जैव उर्वरकों का उपयोग कर उत्पादन लागत घटाई जा सकती है। कार्यक्रम में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, मेयर विकास शर्मा और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे। करीब 300 किसानों ने आयोजन में भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर खरीफ मौसम की तकनीकें, योजनाएं और सहायता समूहों से संबंधित जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायक बताया गया।

Read More »

सुबह सुबह बागेश्वर जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले

बागेश्वर जिले में आज सुबह से ही जिले के अधिकांश हिस्सों में रुक-रुक कर तेज बारिश हो रही है। इससे

Read More »

एग्री मित्रा उत्तराखण्ड महोत्सव की तैयारियों में जुटी धामी सरकार, मंत्री गणेश जोशी ने दिये ये निर्देश

प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून स्थित कैंप कार्यालय में कृषि विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले

Read More »

कण्डोलिया मंदिर में सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय वार्षिक पूजा अनुष्ठान, हजारों श्रद्धालुओं बने साक्षी

पौड़ी नगर स्थित क्षेत्रपाल देवता कण्डोलिया के तीन दिवसीय वार्षिक पूजा अनुष्ठान का भव्य समापन हो गया है। इस पावन

Read More »

हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले में हुए अवैध खड़िया खनन से जिले में आई दरारों के मामले में की सुनवाई

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बागेश्वर जिले के कांडा तहसील सहित बागेश्वर जिले में हुए अवैध खड़िया खनन से जिले में आई

Read More »

धामी सरकार ने पंचायतों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाया, आदेश जारी

उत्तराखंड की धामी सरकार ने पंचायतों में प्रशासकों के कार्यकाल को बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय राज्य की

Read More »

चारधाम यात्रा 2025: श्रद्धालुओं की आस्था के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा भी सर्वोच्च प्राथमिकता

चारधाम यात्रा-2025 में इस बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने अब

Read More »

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्कृष्ट साहित्यकारों को किया सम्मानित

हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, गढ़ी कैंट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभाग किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने

Read More »
Scroll to Top